• 27/03/2024

6 नक्सली ढेर: फोर्स और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 महिला नक्सली सहित 6 माओवादी ढेर

6 नक्सली ढेर: फोर्स और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 महिला नक्सली सहित 6 माओवादी ढेर
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में डिप्टी कमांडर भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि पोलमपल्ली क्षेत्र में नक्सलियों के आमद की सूचना पर बुधवार सुबह बासागुड़ा से CRPF, कोबरा और डीआरजी की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई। जैसे ही फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरु की।

दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान मौके से 2 महिला और 4 पुरुष नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही सुरक्षा बल के जवानों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद बरामद किया है। फिलहाल अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है।

 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रू सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रू सरल, सादगी और संवेदनशीलता के…

Spread the love–  तेजबहादुर सिंह भुवाल, सहा. जनसंपर्क अधिकारी रायपुर-किसान परिवार से निकलकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचने वाले…
Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जिले में कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखे लिस्ट

Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जिले में कई थाना…

Spread the loveदुर्ग।  दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
आज का पंचांग 28 जून 2026 : आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

आज का पंचांग 28 जून 2026 : आज ज्येष्ठ…

Spread the love Today Panchang, 28 June 2026 | 28 जून 2026 को ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी तिथि अगले दिन तड़के 03:06…