• 04/10/2024

32 Naxalites killed: लाल आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 32 नक्सली ढेर, 28 के शव बरामद, AK-47 सहित बड़ी संख्या में हथियार बरामद

32 Naxalites killed: लाल आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 32 नक्सली ढेर, 28 के शव बरामद, AK-47 सहित बड़ी संख्या में हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा में 32 नक्सलियों को मार गिराए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक फोर्स ने अब तक 28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके से जवानों ने बड़ी संख्या में एके-47 समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद किया है। नक्सलियों के खिलाफ फोर्स की यह कार्रवाई अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में से एक है।

इसे भी पढ़ें: NIA की छत्तीसगढ़ में छापेमारी, BJP नेता की हत्या से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि फोर्स को नारायणपुर जिले में स्थित अबूझमाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। जैसे ही आज सुबह फोर्स की टुकड़ी इलाके में पहुंची, उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें: Breaking: CM से नाराज विधायक मंत्रालय की तीसरी मंजिल से नीचे कूदे, मचा हड़कंप 

शुक्रवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में जवानों द्वारा अब तक 32 नक्सलियों को मार गिराए जाने की खबर आ रही है। अब तक फोर्स ने 28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया है।

जवानों ने सर्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किया है। जिसमें एके-47 और एसएलआर सहित कई अन्य हथियार शामिल है। फिलहाल फोर्स का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें: ये कैसी आस्था! महिला ने तलवार से काटी अपनी जीभ, मां दुर्गा को अर्पित की 

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…