- 18/09/2023
Gang Rape: छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप


छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला बिलासपुर जिले का है यहां एक आदिवासी महिला को शराब पिलाकर तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामला 13 सितंबर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय आदिवासी महिला मजदूरी के लिए गई हुई थी। देर शाम वह काम से लौट रही थी उसी दौरान वहां रहने वाले तीन लोग दुकाल बैगा, अशोक कुमार यादव और सियाराम तिर्की ने उसे रोका। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी उसे शराब पीने के लिए कहने लगे। पहले तो उसने मना किया लेकिन जब से जिद करने लगे तो वो मान गई।
आरोप है कि आरोपियों ने उसे इस कदर शराब पिलाई कि वह नशे में धुत्त हो गई। जिसके बाद तीनों आऱोपियों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। होश में आने के बाद महिला घर पहुंची औऱ परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ उसने बेलगहना थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।