• 14/04/2024

CG में यहां घर में लगी भीषण आग, सो रहे 3 बच्चे जिंदा जले

CG में यहां घर में लगी भीषण आग, सो रहे 3 बच्चे जिंदा जले
Spread the love

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक घर में आग लगने से 3 मासूमों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जिस वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस वक्त घर पर बच्चों के माता-पिता दोनों ही नहीं थे। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा।

घटना मैनपाट के बरिमा इलाके की है। यहां मांझी जनजाति की बस्ती में देव प्रसाद और उसकी पत्नी सुधनी एक झोपड़ी में रहते थे। बच्चों का पिता देव प्रसाद पुणे में रोजी-मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी सुधनी अपने बच्चों के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है कि बच्चों की मां सुधनी बच्चों को घर पर अकेला सोता हुआ छोड़कर पड़ोस में एक पार्टी में गई थी। इसी दौरान रात के 12 बजे के आसपास उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक सुधनी के तीनों बच्चे टियों 8 वर्षीय गुलाबी, 6 वर्षीय सुषमा और 2 वर्षीय रामकुमार आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए।

आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे की आग ने ही झोपड़ी को अपनी चपेट में लिया होगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…