• 10/06/2025

छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी का काटा गला, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी..

छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी का काटा गला, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी..
Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वारदात से सभी हैरान है, वजह है कि तीन दिन पहले ही आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम में पत्नी की फोटो शेयर कर “लव यू” लिखा था। युवक का नाम धनेश्वर पटेल (26) और मृतिका का नाम मीनाक्षी पटेल (22) है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह धनेश्वर और मीनाक्षी नगरी स्थित अपने घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच मीनाक्षी के चरित्र को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर धनेश्वर ने हसिया से पत्नी का गला काट दिया। हमले में मीनाक्षी के गले और शरीर पर गहरे घाव बने, और कमरा खून से सन गया। आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश में फर्श पर पड़े खून को मीनाक्षी के कपड़ों से साफ करने का प्रयास भी किया।

हत्या का खुलासा

वारदात के बाद धनेश्वर ने परिजनों को सूचना दी कि उसने गुस्से में मीनाक्षी को मार डाला है। यह सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया। धनेश्वर के छोटे भाई ने तुरंत नगरी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में मीनाक्षी की खून से लथपथ लाश बरामद की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, और हत्या में प्रयुक्त हसिया भी जब्त कर लिया गया।

लगातार विवाद और संदिग्ध व्यवहार

परिजनों के अनुसार, धनेश्वर अपनी पत्नी को किसी से बात करने की इजाजत नहीं देता था, यहां तक कि पड़ोसियों से भी संपर्क करने से मना करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मीनाक्षी धमतरी के मुजगहन की रहने वाली थी, और शादी के बाद से ही उनके रिश्ते में तनाव बना हुआ था। परिजनों ने यह भी बताया कि धनेश्वर का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था, और उसका इलाज चल रहा था।

सोशल मीडिया पर सक्रिय था

प्पी आरोप। पति धनेश्वर पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट (शशिकांत पटेल के नाम से) पर परिवार और दोस्तों के साथ कई तस्वीरें थीं। तीन दिन पहले उसने मीनाक्षी के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उसने “लव यू” लिखा था। यह तस्वीर अब इस क्रूर हत्याकांड के विपरीत एक दुखद विडंबना बन गई है।

धमतरी SP सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी धनेश्वर पटेल को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या में प्रयुक्त हसिया बरामद कर लिया गया है, और आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

Related post

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…
CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के प्रश्नपत्र लीक और भर्ती घोटाले से जुड़े मामले…