• 10/06/2025

ढोंगी तांत्रिक ने युवती से ठगे 37 लाख, फ्लैट हड़पने दी तंत्र-मंत्र से जान लेने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

ढोंगी तांत्रिक ने युवती से ठगे 37 लाख, फ्लैट हड़पने दी तंत्र-मंत्र से जान लेने की धमकी, पुलिस ने दबोचा
Spread the love
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक ढोंगी तांत्रिक ने एक युवती के साथ तकरीबन 37 लाख रुपये की ठगी कर दी। इतना ही नहीं तांत्रिक की नीयत युवती के करोड़ों के फ्लैट पर भी डोल गई। उसने युवती से फ्लैट को अपने नाम करने की मांग की और मना करने पर तंत्र-मंत्र से जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी युवती ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर के अनुसार, जुनवानी के शिखर अपार्टमेंट निवासी पल्लवी जायसवाल (46) ने ठगी की शिकायत दर्ज की। साल 2022 में स्वास्थ्य और रोजगार की समस्याओं से परेशान पल्लवी की मुलाकात नेहरू नगर के कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। परिचय ने पल्लवी की कुंडली में ग्रह दोष बताकर अपने कथित गुरु पंडित कुलदीप महाराज से पूजा कराने की सलाह दी।
कुलदीप ने पल्लवी को डराया कि उनकी जान को खतरा है और तुरंत ग्रह शांति पूजा जरूरी है। 18 जनवरी 2023 को पल्लवी ने डरकर कुलदीप के खाते में 17,000 रुपये जमा किए। इसके बाद 18 जनवरी 2023 से 8 अप्रैल 2025 तक कुलदीप ने डर का फायदा उठाकर उनसे 36.66 लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, उसने पल्लवी के शिखर अपार्टमेंट स्थित फ्लैट को अपने नाम करने की मांग की और मना करने पर तंत्र-मंत्र से जान लेने की धमकी दी।
आखिरकार, पल्लवी ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज की। जांच में पता चला कि आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35), हरियाणा के रोहतक जिले के रीटोली गांव का निवासी है और कोई पंडित नहीं, बल्कि यू-ट्यूब से तंत्र-मंत्र सीखकर ठगी करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जब्त सामान: पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, दो मोबाइल, बैनर-पोस्टर, प्रचार सामग्री, जड़ी-बूटी और पूजन सामग्री जब्त की है। मामले की जांच जारी है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…