• 22/10/2024

IPS Breaking: एसपी पर गिरी गाज, राज्य सरकार ने इस जिले के पुलिस अधीक्षक को हटाया

IPS Breaking: एसपी पर गिरी गाज, राज्य सरकार ने इस जिले के पुलिस अधीक्षक को हटाया
Spread the love

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अफसर को हटा दिया है। सरकार ने सूरजपुर एसपी एमआर अहिरे को हटाकर पीएचक्यू अटैच कर दिया है। उनकी जगह प्रशांत ठाकुर को सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहल प्रशांत ठाकुर सेनानी, 5वीं बटालियन जगदलपुर के पद पर थे।

सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या तथा उसके बाद मचे बवाल के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह एक्शन लिया है। यह पहले से तय माना जा रहा था कि सूरजपुर में मचे बवाल को देखते हुए एमआर अहिरे की छुट्टी तय मानी जा रही थी। पिछले कुछ महीने में किसी आईपीएस अफसर पर यह तीसरी कार्रवाई है।

इससे पहले सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक से हैंडल नहीं करने या विफल रहने पर दो आईपीएस अफसरों को हटा दिया था। जिसमें बलौदाबाजार के एसपी रहे सदानंद कुमार और कबीरधाम जिले के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का नाम भी शामिल है।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…