• 22/10/2024

Big Breaking: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, बिल्डिंग धराशायी, 2 की मौत.. कई घायल

Big Breaking: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, बिल्डिंग धराशायी, 2 की मौत.. कई घायल
Spread the love

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह बड़ा तेज धमाका हुआ। इस धमाके में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं 12 कर्मचारी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के  लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई।

मंगलवार सुबह 10:45 बजे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के एफ 6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में जोर का धमका हुआ। इस हादसे में मौके पर ही एलेक्जेंटर टोप्पो नाम के एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं रणवीर सिंह नाम के  एक कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। धमाके में धराशायी हुई बिल्डिंग के मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बम फिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन किया जाता है। भारतीय वायुसेना द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है।

बताया जा रहा है कि आर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इसके बाद दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…