• 20/07/2024

पुलिस कस्टडी में कुख्यात बदमाश की संदिग्ध मौत, थानों में दर्जन भर से ज्यादा केस हैं दर्ज

पुलिस कस्टडी में कुख्यात बदमाश की संदिग्ध मौत, थानों में दर्जन भर से ज्यादा केस हैं दर्ज
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस कस्टडी के दौरान एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के 5 बजे पुलिस आरोपी सूरज हथठेल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी सूरज के शरर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

मृतक सूरज हथठेल क्षेत्रा का कुख्यात बदमाश था। उसके ऊपर शहर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, आर्म्स एक्ट, मारपीट के 14 से ज्यादा मामले दर्ज है। हत्या के प्रयास के एक मामले में सूरज मुख्य आरोपी था। घटना के बाद से ही वह फरार था। शुक्रवार की रात दर्री पुलिस ने उसे पकड़ा था और शनिवार तड़के उसे सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द किया था।

आरोपी सूरज की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।

मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई करते हुए दर्री पुलिस थाना के दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।

Related post

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी – जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को…

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम…

Spread the love00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना रायपुर। पवित्र सावन माह के…
औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा…

Spread the love00 राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के…