• 20/07/2024

फ्लाइट में पोर्न दिखाया फिर छूने लगा शरीर, महिला का जिंदल ग्रुप के बड़े अधिकारी पर गंभीर आरोप

फ्लाइट में पोर्न दिखाया फिर छूने लगा शरीर, महिला का जिंदल ग्रुप के बड़े अधिकारी पर गंभीर आरोप
Spread the love

एक महिला ने जिंदल ग्रुप के एक बड़े अधिकारी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि फ्लाइट में यात्रा के दौरान जिंदल स्टील्स के बड़े अधिकारी दिनेश कुमार सरावगी ने पहले उन्हें पोर्न क्लिप दिखाई फिर उनके साथ छेड़खानी किया। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मामले में जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने महिला को जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घटना कोलकाता से अबू धाबू जा रही एतिहाद फ्लाइट की है। महिला फ्लाइट से बोस्टन जा रही थी। महिला और सरावगी दोनों बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। महिला का आरोप है कि जिंदल स्टील के एक डिविजन वल्कन ग्रीन स्टील के सीईओ दिनेश सरावगी ने उन्हें यात्रा के दौरान पोर्न फिल्म दिखाई और फिर उनके साथ छेड़खानी की।

महिला ने एक्स पर लिखा, “मैं एक उद्योगपति (जिंदल स्टील के सीईओ दिनेश कुमार सरावगी) के बगल में बैठी थी। उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष होगी और उन्होंने मुझे बताया कि वह अब ओमान में रहते हैं लेकिन अक्सर यात्रा करते रहते हैं। उसने मुझसे बातचीत शुरू कर दी – हमारी जड़ों, परिवार आदि के बारे में बहुत सामान्य बातचीत की। वह राजस्थान के चुरू से हैं… और दोनों बेटे शादीशुदा हैं और अमेरिका में बस गए हैं आदि। बातचीत मेरे शौक क्या हैं पर केंद्रित हो गई। उन्होंने पूछा कि क्या मुझे फिल्में देखना पसंद है और मैंने हां कह दिया। फिर वह मुझे बताता है कि उसके फोन पर कुछ मूवी क्लिप हैं। वह अपना फ़ोन और इयरफ़ोन निकालकर मुझे पोर्न दिखाने लगता है!”

महिला आरोप लगाते हुए आगे लिखती है, “उसने मुझे छूना शुरू कर दिया। मैं सदमे और डर से जम गई थी। आख़िरकार मैं वॉशरूम की ओर भागी और एयर स्टाफ़ से शिकायत की। शुक्र है कि एतिहाद टीम बहुत सक्रिय थी और उसने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने मुझे अपने बैठने की जगह पर बैठाया और चाय और फल दिए।”

महिला ने आगे कहा, “वह उन्हें फोन करके पूछता रहा कि मैं कहां गई। कर्मचारियों ने अबू धाबी में पुलिस को भी सूचित किया जो विमान के गेट खुलते ही इंतजार कर रहे थे। मैं शिकायत दर्ज नहीं करा सकी क्योंकि बोस्टन के लिए मेरी कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाती। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह मेरे पास न आये, मुझे अगले गेट तक ले जाया गया। जब पुलिस ने उससे सवाल पूछे तो उसने भी इस बात से इनकार नहीं किया।”

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…