• 29/08/2024

इस खेल में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने पर मिलेंगे, 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़, राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरकार की बड़ी घोषणा

इस खेल में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने पर मिलेंगे, 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़, राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरकार की बड़ी घोषणा
Spread the love

ओलंपिक खेलों को लेकर छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 3 करोड़ रुपये, सिल्वर जीतने पर 2 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 1 करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुेदव साय ने यह ऐलान राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडोटोरियम में गुरुवार को खेल अलंकरण समारोह के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हुए किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 01 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया प्रदर्खेशन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

सीएम विष्णुदेव साय ने वर्ष 2021- 22 के लिए इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया

शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार

1. आशीष कुमार- सॉफ्ट बॉल

2. चित्रा- हैंडबॉल

3. मोना पटेल- फेंसिंग

4. विजय कुमार पटेल- वेटलिफ्टिंग

शहीद कौशल यादव सम्मान

1. सुभाष लहरे- वेतलिफ्टिंग

2. दुष्यंत निषाद- सॉफ्टबॉल

3. एम रवि राव- हैंडबॉल

शहीद विनोद चौबे सम्मान

1. देवधर ठाकुर और मूलचंद साहू- एथलेटिक्स

2. राजेश पाटिल- लॉन टेनिस,

3. चूणामणि ठाकुर- बॉक्सिंग

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार

1. सुदर्शन सिंह- एथलेटिक्स

2. दुर्गा यादव- पैरा तैराकी

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

1. खगेश्वर साहू, रुपाली कश्यप- हॉकी

2. पायल सपहा- कुश्ती

वर्ष 2022- 23 के लिए इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया

शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार

1. बीरू बाघ- सॉफ्टबाल

2. रेशु साहू- फेंसिंग

3. कृति साहू- हैंडबाल

4. ईश्वरी निषाद- पैरा एथलेटिक्स

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

1. भावेश सारंग- वेट लिफ्टिंग

2. हिमांशु नेताम- फेंसिंग

3. गीतेश यादव- तिरंदाजी

4. डी कृति- बास्केटबॉल

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार

वी. जॉनसन सोलोमन को में फेंसिंग के लिए

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

1. दिव्या भारती और सत्येंद्र यादव- कुश्ती

2. पवन दास और अनन्या दुबे- टेबल टेनिस

3. वर्षा सोनकर हॉकी

4. अंकिता पटेल- खो खो

5. मेघा देशमुख- टेबल बॉल क्रिकट

6. रुद्राक्ष साहू तैराकी

शहीद विनोद चौबे सम्मान

1. पुरुराम और भिखुराम- एथलेटिक्स

2. विक्रम सिसोदिया- टेनिस शूटिंग

3. अरविन्द शर्मा- टेबल टेनिस

4. राजकुमार खाती- वेट लिफ्टिंग

Related post

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…
मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत

मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the love रायपुर / राज्य शासन द्वारा  मंगलदास ठाकुर ग्राम छुरिया डोंगरी, जिला-राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…
TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले,…

Spread the loveदुर्ग। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय…