• 26/07/2024

पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, पटरी से उतरे इंजन के डिब्बे.. लोको पायलट हुआ घायल

पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, पटरी से उतरे इंजन के डिब्बे.. लोको पायलट हुआ घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि तेज आंधी और बारिश की वजह से ट्रैक पर एक बड़ा सा बरगद का पेड़ गिर गया था।जिससे तड़के सुबह अंधेरे के कारण पैसेंजर ट्रेन टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर से पहले मुल्ले कैंप के पास यह हादसा हुआ है। दोदल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मुल्ले कैंप के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान ट्रेन एक बड़े बरगद के पेड़ से टकरा गई। बारिश के कारण विशालकाय बरगद का पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया।जिससे अंधेरा होने के कारण ट्रेन की सीधी टक्कर बड़े से बरगद के पेड़ से हो गई। इंजन के दो पहिए ट्रैक से उतर गए, जिससे ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

बताया जाता है कि इस हादसे में लोको पायलट घायल हो गया।ट्रेन एक्सीडेंट की सूचना पर तुरंत रेलवे टीम मौके पर पहुंची।राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। गिरे हुए बरगद का पेड़ हटाया जा रहा है। बारिश और बाढ़ के कारण रात को पेड़ ट्रैक पर गिरने की आशंका जताई जा रही है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…