• 26/07/2024

फूड डिपार्टमेंट की छापेमारी, बारिश में तेजी से बढ़ रही बीमारियों के चलते खाद्य विभाग का एक्शन मोड

फूड डिपार्टमेंट की छापेमारी, बारिश में तेजी से बढ़ रही बीमारियों के चलते खाद्य विभाग का एक्शन मोड
Spread the love

भिलाई के सिविक सेंटर स्थित चौपाटी में फूड डिपारर्मेंट ने छापेमारी की। वहीं फूड स्टॉल पर खाने पीने का सामान, साफ सफाई, खाना बनाने में यूज किया जाने वाला तेल और काम करने वाले लोगों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई।फूड डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई के बाद पूरे सिविक सेंटर में हड़कंप मच गया।

फूड डिपार्टमेंट ने भिलाई के सिविक सेंटर में अचानक दबिश दी। और चौपाटी की कई दुकानों में टीम ने खाने के सैंपल की जांच की। बढ़ती मानसूनी बीमारियों को देखते हुए फूड डिपार्टमेंट की टीम ने चौपाटी पहुंचकर फूड स्टॉल्स में रखे खाने पीने के सामान की जांच की।

बारिश के दिनों में हाइजीन और बीमारियों की समस्या रहती है जिसके कारण लोग लगातार बीमारियों के संपर्क में आ रहे हैं। इसी को देखते हुए स्ट्रीट फूड वेंडर के यहां फूड लाइसेंस भी देखा जा रहा है। फूड डिपार्टमेंट के लोगों ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स को साफ सफाई, खाने का सामान ताजा यूज करने, एक्सपाइरी फूड का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए। खाना बनाने वाले कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट भी अनिवार्य किया गया।

Related post

छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सरकार और IIT मद्रास के बीच ऐतिहासिक एमओयू

छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम:…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान…
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज बन रहा…

Spread the loveAaj Ka Panchang 24 July 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन है. आज आषाढ़…
Aaj ka Rashifal 24 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 24 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the love Aaj ka Rashifal 24 July 2026:आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी…