• 19/09/2023

Breaking: छत्तीसगढ़ में 5 करोड़ से ज्यादा की बैंक डकैती, शहर में नाकेबंदी

Breaking: छत्तीसगढ़ में 5 करोड़ से ज्यादा की बैंक डकैती, शहर में नाकेबंदी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 5 करोड़ से ज्यादा की बैंक डकैती का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ढिमरापुर रोड पर स्थित एक्सिस बैंक में ग्राहक बनकर 5 डकैत पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी बैंक मैनेजर के कक्ष में पहुंचे और उन पर चाकू से वार किया और 5 करोड़ रुपये लूट कर ले गए। घटना के बाद पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। इसके साथ ही घायल बैंक मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, पॉलीथीन से जगह-जगह जलाया, दो गिरफ्तार

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक लुटेरे 7 से 8 की संख्या में थे। वारदात को अंजाम देने से पहले कुछ लोगों ने पूरे इलाके और बैंक की रेकी की थी। उसके बाद कार से कुछ आरोपी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गई है।

उधर घटना के बाद पुलिस बैंक मैनेजर से पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं शहर की चारों तरफ से नाकेबंदी कर दी गई है। शहर आने वाले और जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Gang Rape: छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप

Related post

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देशवासियों को भारतीय संस्कृति के गूढ़…
सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में…

Spread the loveभगवान शिव को समर्पित सावन मास के शुभारंभ के साथ आज गुरुवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर…