• 29/05/2024

राजधानी की फोम फैक्ट्री में भीषण आग, दो महिला कर्मचारियों की मौत

राजधानी की फोम फैक्ट्री में भीषण आग, दो महिला कर्मचारियों की मौत

Follow us on Google News

राजधानी रायपुर के गोंदवारा इलाके में फोम के गद्दे बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 महिला कर्मियों की मौत हो गई। वहीं बाकि के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

थाना खमतराई क्षेत्र के गोंदवारा में स्थित गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कंपनी में शाम 4 बजे के आसपास आग लग गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। जैसे ही आग लगी 5 पुरुष कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन 2 महिला कर्मचारी अंदर ही फंस गए। आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

जिसके बाद अंदर फंसी दोनों महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक महिला कर्मचारियों की पहचान यमुना और रामेश्वरी के रुप में हुई है। दोनों ही सरोना की रहने वाली थीं।