• 29/05/2024

सुपरफास्ट वंदे भारत के टायर के नीचे धमाका! यात्रियों की अटकी सांसें, 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी एक्सप्रेस 

सुपरफास्ट वंदे भारत के टायर के नीचे धमाका! यात्रियों की अटकी सांसें, 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी एक्सप्रेस 
Spread the love

भारत की सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। जहां मुरैना रेलवे स्टेशन से 800 मीटर पहले ग्वालियर की ओर रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत गैस कटर मशीन से टकरा गई।

घटना बुधवार सुबह की है। भारी भरकम उपकरण ट्रेन के टकराने से तेज धमाका हुआ। जिससे पायलट, लोको पायलट सहित ट्रेन में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। ट्रेन को रोककर 38 से 40 मिनट तक रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने प्रत्येक बोगी की जांच की ओर इंजन में आई खराबी को सही करने के बाद वंदे भारत को रवाना किया।

गर्मियों में पटरियों में होने वाले फैलाव को रोकने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला गैस कटर मशीन से काम चल रहा था, लेकिन तकनीकी रेलवे कर्मचारी इस कटर मशीन को ट्रेक से हटाना भूल गए, जिससे तेज रफ्तार वंदे भारत गैस कटर टकरा गया। जिसकी वजह से तेज आवाज आई।  पूरे मामले की जांच के लिए ग्वालियर से रेलवे की तकनीकी सेक्शन के अधिकारी मुरैना आए। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related post

Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए आज की यात्रा रहेगी शुभ, जानें किसे सफर में बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों…

Spread the loveToady Rashifal 8 October 2026: 8 अक्टूबर 2026 को कुछ राशियों के लिए धार्मिक और लंबी यात्रा के योग…
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…