- 25/05/2024
सुरक्षा बल की नक्सलियों के साथ फिर मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर


छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। सुकमा जिले के कोंटा में डीआरजी के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान किद्रेलपाड़ इलाके में नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है।