• 08/05/2025

बड़ी मुठभेड़: 5 जवान शहीद, 10 माओवादी ढेर, 1 करोड़ के इनामी चंद्रन्ना और बंडी प्रकाश के मारे जाने की खबर

बड़ी मुठभेड़: 5 जवान शहीद, 10 माओवादी ढेर, 1 करोड़ के इनामी चंद्रन्ना और बंडी प्रकाश के मारे जाने की खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पिछले 15 दिनों से बड़ा नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच तेलंगाना के मुलुगु जिले में नक्सली ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 10 माओवादियों को मार गिराया है।

सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी गतिविधियों की खुफिया जानकारी के आधार पर ग्रेहाउंड्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने चालपका जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था। सुबह करीब 4:30 बजे, जब ग्रेहाउंड्स की एक टुकड़ी जंगल में आगे बढ़ रही थी, तभी माओवादियों ने पहले से लगाए गए आईईडी को सक्रिय कर दिया। धमाके की चपेट में आने से 5 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। इसके बाद माओवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका ग्रेहाउंड्स ने मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब दो घंटे तक चली इस मुठभेड़ में 10 माओवादी मारे गए।

मुठभेड़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी के सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता चंद्रन्ना तथा स्टेट जोनल कमेटी के सदस्य और 25 लाख रुपये के इनामी बंडी प्रकाश के भी मारे जाने की खबर है।

मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल, एक एसएलआर, विस्फोटक सामग्री, और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

 

Related post

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला…

Spread the loveदुर्ग। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन…
CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले, सहायक परियोजना अधिकारी भी इधर से उधर, देखें आदेश..!!

CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले किये हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ…
CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाया असर, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र हुआ बेहोश

CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन भीषण…