- 18/12/2023
छत्तीसगढ़ में कल होगा मंत्रीमंडल का गठन, 8 मंत्री लेंगे शपथ, इन नामों की चर्चा तेज


छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद पर एक सप्ताह तक चले सस्पेंस के बाद अब मंत्रीमंडल गठन पर लोगों की निगाहें हैं। साय कैबिनेट में किस-किस को जगह मिलेगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अब मंगलवार को सभी चर्चाओं पर विराम लग जाएगा। दिल्ली में कैबिनेट गठन पर चले मंथन में मंत्रियों के नामों पर मुहर लग गई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को इंडोर स्टेडियम में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें 8 विधायक कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ लेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में 11 मंत्री हो जाएंगे। वहीं दो मंत्रियों के पद फिलहाल खाली रखा जाएगा।
साय कैबिनेट में कई पुराने चेहरों के साथ ही नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा। मंत्रीमंडल में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, राम विचार नेताम, रेणुका साय, ओपी चौधरी का नाम शामिल है।
हालांकि कल होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर दिल्ली में सभी मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। साय मंत्रीमंडल में कौन-कौन होगा, इस रहस्य पर से कल पर्दा उठ जाएगा।