• 06/11/2024

याद आए अटल बिहारी, राज्योत्सव में CM साय ने सुना पूर्व PM बाजपेयी का भाषण

याद आए अटल बिहारी, राज्योत्सव में CM साय ने सुना पूर्व PM बाजपेयी का भाषण
Spread the love

नवा रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित विकास प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा भी स्टाल लगाया गया। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के छत्तीसगढ़ से जुड़े संस्मरणों के साथ ही 14 अक्टूबर 1977 को संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का ऑडियो भी आम जनता के लिए सुलभ कराया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कल राज्योत्सव के विभिन्न स्टालों के अवलोकन के दौरान जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में स्वर्गीय बाजपेयी के ऐतिहासिक भाषण का ऑडियो उपलब्ध होने की जानकारी दी गई, तो उन्होंने उस ऐतिहासिक भाषण को हेडफोन लगाकर पूरे मनोयोग से सुना। भाषण को सुनने के दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उनकी भावुकता उनके आंखो में भी दिखी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बाजपेयी के भाषण का ऑडियो आम जनता के लिए सुलभ कराने के लिए जनसंपर्क विभाग की प्रशंसा की।

जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में ‘कैसा हो मेरे सपनों का छत्तीसगढ़‘ पर आंगतुकों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पर पोस्ट कार्ड भी लिखे गए। स्टॉल के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड का अवलोकन कराया गया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…