• 07/11/2024

J&K विधानसभा में हाथापाई, जमकर हंगामा.. 370 पर आपस में भिड़े विधायक

J&K विधानसभा में हाथापाई, जमकर हंगामा.. 370 पर आपस में भिड़े विधायक
Spread the love

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज गुरुवार 7 नवंबर को जमकर हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष आपस में भिड़ गए आलम यह था कि विधायकों के बीच  हाथापाई तक हो गई। यह सब देखते हुए विधानसभा की कार्रवाई 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। यह पूरा हंगामा आर्टिकल 370 के वापसी के बिल से जुड़ा  हुआ है।

दरअसल बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद का भाई और लांगेट विधायक शेख खुर्शीद सदन में एक पोस्टर लेकर पहुंचे थे। इस पोस्टर में आर्टिकल 370 की बहाली की मांग की गई थी। इस पोस्टर को देखकर बीजेपी के विधायक भड़क गए और उन्होंने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर को छीन लिया।

बीजेपी विधायकों ने पोस्टर को फाड़ दिया। जिसके बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। यह देख मार्शलों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। इसके बाद विधानसभा की कार्रवाई को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। आपको बता दें शेख खुर्शीद लांगेट विधानसभा सीट से अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…