• 28/09/2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related post

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : सीएम योगी

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर…

Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश की भविष्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों – उत्तर प्रदेश…
भारत-इटली मिलकर बनाएंगे वैश्विक सहयोग का नया मॉडल : पीएम मोदी

भारत-इटली मिलकर बनाएंगे वैश्विक सहयोग का नया मॉडल :…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और इटली संयुक्त नवाचार और उत्पादन के आधार पर वैश्विक…
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी…

Spread the loveपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…