• 26/05/2023

रीपा का मुख्यमंत्री ने किया भ्रमण, महिलाओं के उद्यम की सराहना की

रीपा का मुख्यमंत्री ने किया भ्रमण, महिलाओं के उद्यम की सराहना की
Spread the love

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहाँ शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावंड जगदलपुर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा)के बस्तर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए।

रीपा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं उत्पादन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में इस पार्क की स्थापना की गई है। योजनांतर्गत 2 करोड़ रु प्रति औद्योगिक पार्क के मान से राशि स्वीकृत की गई है। बस्तर संभाग के बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर सुकमा ,एवं कोंडागांव जिले के प्रतिभागी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने रीपा से जुड़े महिला स्वसहायता समूह को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, पूर्व सांसद नन्द कुमार साय, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन , विधायक कोंडागाँव मोहन मरकाम,  राजमन बेंजाम।

इसके अलावा लखेश्वर बघेल चन्दन कश्यप इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ,मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ प्रदीप शर्मा महापौर शफिरा साहू, आयुक्त बस्तर श्याम धावड़े आई जी बस्तर रेंज सुन्दर राज पी, रीपा के राज्य प्रमुख डॉ गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के, जिला पंचायत सीईओ  प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…