• 02/11/2024

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, इलाके में की घेराबंदी, मुठभेड़ जारी

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, इलाके में की घेराबंदी, मुठभेड़ जारी
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। दरअसल शांगुस लुर्ना के जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए। एक आतंकी अब भी जंगल में मौजूद है। अन्य दो जगहों श्रीनगर के खान्यार और बांदीपुरा के पन्नेर में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है । जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकी आए दिन यहां घुसपैठ की कोशिश करते हैं और आतंकी वारदात को अंजाम देने की जुगत में रहते हैं। इससे निपटने के लिए सुरक्षाबल हमेशा मुस्तैद रहते हैं।

खानयार में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। खानयार में जिस घर में आतंकी छिपे थे वहां जबरदस्त धमाका हुआ है। मुठभेड़ के दौरान एक CRPF जवान घायल हो गया है। शुक्रवार को बडगाम में आतंकियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरियों पर हमला किया। जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी दो लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related post

हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ स्वीकृत

हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ स्वीकृत

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बरॉज गेट दर्री…
शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…