• 02/11/2024

दो समुदायों के बीच मचा घमासन; वाहनों में तोड़फोड़, उपद्रवियों ने लगाई आग

दो समुदायों के बीच मचा घमासन; वाहनों में तोड़फोड़, उपद्रवियों ने लगाई आग
Spread the love

इंदौर में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। दो समुदाय के बीच विवाद के बाद उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। हालात पर काबू पाने के लिए फोर्स पर सड़क पर उतरना पड़ा। वहीं पूरे मामले को CM डॉ मोहन यादव ने संज्ञान में लिया है।

CM ने उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।और कहा कि- कानून हाथ में लेने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों को पटाखे फोड़ने से रोकना गलत है। हमारी सरकार सभी धर्म का सम्मान करती है। इस तरह की घटना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें कि दीपावली के दिन इंदौर में एक बच्ची अपने घर के बाहर पटाखा फोड़ रही थी। तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने मना किया। इसके बाद दोनों परिवार में विवाद हो गया। और परिवार का विवाद दो समुदाय के बीच विवाद का कारण बन गया। इस दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, इंदौर जिले के छत्रीपुरा इलाके में बच्चों के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल लोग इकट्ठा होने लगे। एक पक्ष ने रोड पर खड़ी गाड़ियों को पलट दिया। वे यहीं पर नहीं रुके इसके बाद उन्होंने कई अन्य गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। लोगों की भीड़ ने छत्रीबाग में स्थित बाल विनय मंदिर स्कूल के बाहर खड़ी एक रिक्शा को आग के हवाले कर दिया।

Related post

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…
CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के प्रश्नपत्र लीक और भर्ती घोटाले से जुड़े मामले…