- 12/04/2024
चैत्र में सावन जैसी बारिश, जानिए मौसम के बदले मिजाज की क्या है वजह?


छत्तीसगढ़ में बीते एक सप्ताह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक कई सिस्टम बनने के बाद कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई है।इस वजह से फसलों को भी नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
तापमान में आई गिरावट
रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि होने की वजह से अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री से लेकर 12 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।15 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
चक्रवात और द्रोणिका की वजह से हुई बारिश
रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, साउथ वेस्ट राजस्थान में एक चक्रीय चक्रवात और द्रोणिका बना हुआ है। जिसकी वजह से आने वाले तीन-चार दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।
रायपुर में एक सप्ताह पहले तक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री तक पहुंच गया था।लेकिन गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया है।