• 12/04/2024

स्कूल बस हादसे के बाद जागा प्रशासन, शिक्षा विभाग की बैठक में खुली व्यवस्था की पोल

स्कूल बस हादसे के बाद जागा प्रशासन, शिक्षा विभाग की बैठक में खुली व्यवस्था की पोल
Spread the love

गुरुवार 11 अप्रैल को ईद की सरकारी छुट्टी के दिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ में निजी स्कूल बस पलटने से 6 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में कई बच्चे अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

इस हादसे ने स्कूल प्रबंधन से लेकर प्रशासन की सुरक्षा के पोल खोल कर रख दिए हैं। इस हादसे के बाद प्रदेश भर में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।पुलिस सख्ती से स्कूल वाहनों की चेकिंग कर रही है।वहीं, आज चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग की अहम बैठक बुलाई गई है।

स्कूलों में बसों का लगातार निरीक्षण 

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने फतेहाबाद मिनी बाईपास पर विशेष अभियान चलाया और स्कूल बसों को रुकवा कर उसकी चेकिंग की।इस दौरान पुलिस ने पांच स्कूल बसों के चालान काटे हैं। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सीमा संस्कार प्राइवेट स्कूल में जाकर भी बसों का निरीक्षण किया गया।

स्कूलों को सख्त निर्देश

आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। स्कूलों में जाकर स्कूल बसों की चेकिंग की जाएगी और कोई भी कमी मिलती है तो कार्रवाई जरूर होगी। ज्यादा कमी पाए जाने पर स्कूल बसों को इंपाउंड भी किया जाएगा।

आज श्री चैतन्य स्कूल की बस में नंबर प्लेट नहीं थी और बिना परमिट के चल रही थी। उसका भी चालान किया गया है। स्कूल को साफ तौर पर हिदायत दी गई है कि जब तक इस बस की पासिंग ना हो जाए, इसे स्कूल में ही खड़ा रखें।”

चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग की अहम बैठक

स्कूल बस हादसे को लेकर हरियाणा शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी/मौलिक शिक्षा अधिकारी और राज्य के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की आज (शुक्रवार, 12 अप्रैल को) चंडीगढ़ में अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित वाहन सुरक्षा पॉलिसी की समीक्षा होगी।

 

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे के बाद फतेहाबाद में एक्शन मोड में पुलिस

महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे में कई घरों के चिराग बुझ गए हैं।कई गांवों में मातम पसरा है।वहीं, स्कूल बस हादसे के बाद फतेहाबाद में भी प्रशासन जाग गया है। स्कूल बसों की जांच के लिए फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए कार्रवाई शुरू की है।

 

महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद फतेहाबाद में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान पांच स्कूल बसों के चालान काटे हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हर स्कूल में जाकर बसों का निरीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बसों में कोई भी कमी पाए जाने पर चालान काटे जाएंगे और अगर ज्यादा कमी मिलती है तो बसों को इंपाउंड किया जाएगा।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…