• 06/10/2024

अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, एक की मौत 14 गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, एक की मौत 14 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की घटना सामने आई है। मामला रायपुर जिले का बताया जा रहा है जहां 22 मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 14 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर नवा रायपुर काम करने के लिए जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। पिकअप पलटते ही मजदूरों के बीच चिख-पुकार मच गई। इसी दौरान कुछ मजदूर पिकअप के नीचे बुरी तरह से दब गए। तो कुछ मजदूर सड़क पर दूर गिर गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं हादसे में पॉन्ड गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…