• 14/09/2022

सड़कों की खराब स्थिति पर फिर भड़के सीएम भूपेश, अधिकारियों की लगाई क्लास

सड़कों की खराब स्थिति पर फिर भड़के सीएम भूपेश, अधिकारियों की लगाई क्लास
Spread the love

सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है फिर भी सड़कों की स्थिति अच्छी क्यों नहीं है। मुख्यमंत्री रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। जिसमें उन्होंने जिम्मेदारों के सामने ये सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम जनता और प्रशासन के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उऩ्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र से लेकर अन्य चीजों में भी कर्मचारियों की लगातार शिकायतें मिल रही है। कार्य समय सीमा में होना चाहिए।

खरसिया विधानसभा के दौरे पर मुख्यमंत्री ने 205 करोड़ रुपये की 13 विभिन्न योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। यहां उन्होंने सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक का भी उद्घाटन किया। यह प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा जहां ब्लड बैंक की सुविधा होगी।

आपको बता दें मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से रायगढ़ जिले के दौरे पर हैं।  लैलूंगा विधानसभा की समीक्षा के दौरान भी उन्होंने खराब सड़कों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

मुख्यमंत्री की नाराजगी को देखते हुए अधिकारियों ने सफाई दी थी कि सड़कों का काम स्वीकृत हो गया है और बारिश के बाद मरम्मत का कार्य शुरु हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के इन जातियों को अनुसूचित जनजाति में किया शामिल

इसे भी पढ़ें : हिमाचल के मुख्यमंत्री को CM भूपेश ने इसलिए कर दिया चैलेंज, कहा- हमने जो कहा वो….

इसे भी पढ़ें : BREAKING: कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व सीएम समेत 8 विधायक बीजेपी हुए में शामिल

इसे भी पढ़ें : पालघर जैसी घटना: भीड़ ने की 4 साधुओं की बेरहमी से पिटाई, जानिए क्या थी वजह…

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…