• 14/09/2022

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के इन जातियों को अनुसूचित जनजाति में किया शामिल

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के इन जातियों को अनुसूचित जनजाति में किया शामिल
Spread the love

आज हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की सूची में बृजिया समुदाय को जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कई जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

वहीं हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र में हट्टी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में जोड़ने के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिली है. साथ ही कैबिनेट ने तमिलनाडु की पहाड़ियों में रहने वाले नारिकुरावर समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व चैंपियनशिप के लिए साइनिंग ऑफ गारंटी की अनुमति दी गई है. 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप होने जा रहा है. इसका आयोजन नवी मुंबई, गोवा और भुवनेश्वर में किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : बदमाशों का खूनी तांडव: आधा दर्जन जगहों पर बरसाई गोलियां, 1 की मौत 8 घायल, केंद्रीय मंत्री बोले- CM दें इस्तीफा

इसे भी पढ़ें : गुजरात ATS को मिली बड़ी सफलता, 200 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, 6 पाकिस्तानी भी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : BREAKING: कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व सीएम समेत 8 विधायक बीजेपी हुए में शामिल

इसे भी पढ़ें : पालघर जैसी घटना: भीड़ ने की 4 साधुओं की बेरहमी से पिटाई, जानिए क्या थी वजह…

Related post

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…
काल के गाल में समाई 8 जिंदगियां, करोड़ों का होटल भी स्वाहा

काल के गाल में समाई 8 जिंदगियां, करोड़ों का…

Spread the loveपटना जंक्शन के पास स्थित एक होटल में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग से 8 लोगों की मौत हो…
क्यों फीकी पड़ रही चीनी की मीठास! बढ़ती कीमत के लिए क्या है मौसम जिम्मेदार

क्यों फीकी पड़ रही चीनी की मीठास! बढ़ती कीमत…

Spread the loveआप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब से आप मीठा खाने के लिए…