• 14/09/2022

BREAKING: कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व सीएम समेत 8 विधायक बीजेपी हुए में शामिल

BREAKING: कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व सीएम समेत 8 विधायक बीजेपी हुए में शामिल
Spread the love

कांग्रेस को एक बार जोरदार झटका लगा है. यह झटका कांग्रेस को गोवा में लगा है. यहां कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. थोड़ी देर पहले ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने विधायकों के शामिल होने की जानकारी दी थी.

वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं.

8 विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस शामिल हैं. जिन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

बता दें कि कांग्रेस के ये सभी 8 विधायक बीजेपी में शामिल होने से पहले पहले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की. उसके बाद पार्टी में शामिल हुए.

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायकों का स्वागत करता हूं. कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. मुझे लगता है कि गोवा से कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो चुकी है इसी तरह से सभी बीजेपी से जुड़ेंगे.

गौरतलब है कि गोवा में 40 विधानसभा सीट है. यहां फरवरी में चुनाव हुए थे. एनडीए के 25 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 11 एमएलए हैं.

इसे भी पढ़े: बदमाशों का खूनी तांडव: आधा दर्जन जगहों पर बरसाई गोलियां, 1 की मौत 8 घायल, केंद्रीय मंत्री बोले- CM दें इस्तीफा

इसे भी पढ़े: पालघर जैसी घटना: भीड़ ने की 4 साधुओं की बेरहमी से पिटाई, जानिए क्या थी वजह…

इसे भी पढ़े: दोहरे हत्याकांड मामले में 28 साल बाद आया कोर्ट का फैसला,17 आरोपियों को एक साथ सुनाई गई उम्र कैद

Related post

कांग्रेस को लगने वाला है सबसे बड़ा झटका, इस दिग्गज ने बंद कमरे में बीजेपी नेता से की मुलाकात

कांग्रेस को लगने वाला है सबसे बड़ा झटका, इस…

Spread the loveभोपाल:  मध्य प्रदेश में इस वक्त सियासी दल बदल का दौर तेज हो चुका है. एक-एक करके कांग्रेस के…
राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पत्र में लिखा- राजीव के पास भिजवा देंगे

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,…

Spread the loveकांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अलग-अलग राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं. वे इस यात्रा के…
सावरकर पर सियासत: राहुल गांधी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई नाराजगी, कांग्रेस को सेल्युलर जेल जाकर इतिहास पढ़ने की दी नसीहत

सावरकर पर सियासत: राहुल गांधी के बयान पर नेता…

Spread the loveवीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पलटवार किया है.…