• 07/11/2023

रमन के कार्यकाल में हुआ था कुछ ऐसा..! जनता को याद दिलाकर सीएम भूपेश का बीजेपी पर बड़ा हमला

रमन के कार्यकाल में हुआ था कुछ ऐसा..! जनता को याद दिलाकर सीएम भूपेश का बीजेपी पर बड़ा हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में सीएम भूपेश बघेल प्रदेश में तूफानी दौरा कर प्रत्याशी के पक्ष में आम सभाएं ले रहे हैं। तखतपुर के बीजा में आयोजित आमसभा में सीएम भूपेश ने पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में किसानों, महिलाओं, आदिवासियों समेत छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया। साल 2013 में किसानों से 2100 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने और बोनस देने का वादा करके भाजपा मुकर गई।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान रमन सिंह ने चुनावी साल में महिलाओं के नाम पर खूब राशन कार्ड बनाए लेकिन चुनाव खत्म होते ही राशनकार्ड बड़े पैमाने पर निरस्त करवा दिए। उन्होंने कहा कि हमने हर परिवार का राशनकार्ड बनाया और सबको चावल दे रहे है।

कांग्रेस का एकतरफा माहौल

आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अभी बस्तर में मतदान चल रहा है, बस्तर के साथियों ने बताया कि वहाँ कांग्रेस का एकतरफा माहौल है। पहले चरण के 20 सीटों पर हम ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह की हालात खराब है, वो राजनांदगांव से चुनाव हार रहे है।

कर्जमाफ़ी के फाइल पर किया पहला हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा में अपने सम्बोधन में कहा कि छोटे-मोटे चुनाव जीतने वाले नेता भी सबसे पहले अपने घर जाते है, मिठाई खिलाते है लेकिन हमने शपथ लेते ही सबसे पहले मंत्रालय जाकर कर्जमाफ़ी के फाइल पर पहला हस्ताक्षर कर 19 लाख किसानों के 9270 करोड़ रुपये माफ किए। उन्होंने कहा कि हमने दूसरा हस्ताक्षर किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदी पर किया, हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया जिससे कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।

पहली घोषणा हुई पूरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि हमने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का वादा किया था जो पूरी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की जा रही है। हमारी सरकार बनते ही हम कर्जमाफ़ी समेत अन्य घोषणाओं को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे।

“कका अभी जिंदा हे” के नारों से गुंजा सभास्थल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाषण के दौरान सभास्थल में उपस्थित युवाओं और आम जनता की भीड़ ने कका अभी जिंदा हे के नारे लगाए जिससे पूरा सभास्थल गूंज उठा। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में “कका अभी जिंदा हे” बोलकर अभिवादन किया।

Related post

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु देव साय ने किया ध्वजारोहण, देखें LIVE…

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु…

Spread the loveरायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा…
Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के मौके पर प्रदेशभर…
Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित

Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया…

Spread the loveनई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से…