• 08/11/2023

ED & IT Raid: छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी की एक साथ दबिश, यहां-यहां चल रही कार्रवाई

ED & IT Raid: छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी की एक साथ दबिश, यहां-यहां चल रही कार्रवाई
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग ने एक साथ छत्तीसगढ़ में दबिश दी है। ईडी की टीम भिलाई 3 और बालोद में कार्रवाई कर रही है। वहीं आयकर की टीम ने भिलाई के लिंक रोड में पटाखा व्यसायी के ठिकानों पर दबिश दी है।

जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम भिलाई 3 के पदुमनगर स्थित पटाखा व्यवसायी धिंगानी फायर वर्क्स के संचालक सुरेश धिंगानी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम घिंगानी के निवास पहुंची , सुरेश धिंगानी घर पर मौजूद नहीं थे। जिसके बाद ईटी के कुछ अधिकारी उनके बेटे बंटी धिंगानी को हिरासत में लेकर निकली है। वहीं बाकी के अधिकारी दुकान और घर में अपनी कार्रवाई कर रहे हैं।

बालोद जिले के दल्ली राजहरा में भी ईडी की टीम आज सुबह माइनिंग कारोबारी सुमित लोढ़ा और सौरभ लोढ़ा के कार्यालय में दबिश दी। लोढ़ा परिवार माइनिंग और ट्रांसपोर्ट के बड़े कारोबारी हैं। फिलहाल उनके सभी ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

उधर आयकर विभाग की टीम ने भिलाई के लिंक रोड में स्थित पटाखा कारोबारी हुकुमचंद के ठिकानों पर दबिश दी। सुबह आयकर की टीम उनके निवास और दुकान पर दबिश दी। अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में लगे हैं।

Related post

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु देव साय ने किया ध्वजारोहण, देखें LIVE…

Independence Day : पुलिस परेड ग्राउंड से CM विष्णु…

Spread the loveरायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा…
Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2026: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के मौके पर प्रदेशभर…
Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित

Independence Day: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया…

Spread the loveनई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से…