• 09/06/2023

हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस में सीएम भूपेश हुए शामिल

हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस में सीएम भूपेश हुए शामिल
Spread the love

मुख्यमंत्री बघेल दल्लीराजहरा में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम स्थल में सर्वप्रथम हल्बा समाज की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी, छत्तीसगढ़ महतारी, महान क्रांतिकारी एवं आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा और शहीद गैंदसिंह के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यर्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी उपस्थित हैं। हल्बा, हल्बी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र महला ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए समाज के सांगठनिक ढांचा एवं विशेषताओं के संबध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेडिय़ा ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के दल्लीराजहरा में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बालोद जिले के डौंडी एवं डौंडीलोहारा विकासखण्ड में देवगुडिय़ों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार हेतु एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने एवं शासकीय महाविद्यालय मनचुआ का नामकरण शहीद गैंद सिंह के नाम से करने की घोषणा की।

बघेल ने कहा कि हल्बा समाज द्वारा नया रायपुर में सामाजिक भवन के निर्माण हेतु जमीन का चिन्हांकन एवं खरीदी की प्रकिया को पूरा करने के पश्चात शीघ्र भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी जाएगी।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…