• 24/05/2022

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम ने अपने मंत्री को किया बर्खास्त, भेजा सलाखों के पीछे

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम ने अपने मंत्री को किया बर्खास्त, भेजा सलाखों के पीछे
Spread the love

चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant mann) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम भगवंत मान ने अपने ही एक मंत्री विजय सिंगला (vijay singla) को राज्य मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर दिया। मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (vijay singla) को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। मान ने कहा कि उन्होंने ये फैसला, सिंगला द्वारा निविदाओं में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया।  मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं।” मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है।

ये है मामला

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक अधिकारी ने मंत्री विजय सिंगला द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की खबर दी थी। जिस पर सीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था और कहा था कि उन्हें किसी से डरने की जरुरत नहीं है। भष्टाचार करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद अधिकारी की मदद से एक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें सामने आया कि मंत्री विजय सिंगला और उनके एक करीबी एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे।

ऑपरेशन में मिली रिकॉर्डिंग सहित तमाम सबूतों के बाद सीएम भगवंत मान ने मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की। अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करके मुख्यमंत्री ने राज्य में सभी को साफ संदेश दे दिया है कि राज्य में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : कुतुब मीनार विवाद में ASI का कोर्ट में हलफनामा, कहा- यह संरक्षित इमारत, यहां किसी भी धर्म को पूजा की इजाजत नहीं

 

Related post

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…
BIG BREAKING : नशे में धुत्त CM को फ्लाइट से नीचे उतारा गया, विपक्ष ने कहा- दुनियाभर में शर्मिंदा कर दिया

BIG BREAKING : नशे में धुत्त CM को फ्लाइट…

Spread the loveनशे में धुत्त होने की वजह से एक मुख्यमंत्री को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतार…
डामर घोटाला : इन 4 अफसरों के खिलाफ एसीबी करेगी जांच

डामर घोटाला : इन 4 अफसरों के खिलाफ एसीबी…

Spread the loveप्रदेश के बहुचर्चित डामर घोटाला मामले में एडीबी में पदस्थ रहे 4 अफसरों और कंसल्टेंसी फर्म के खिलाफ एसीबी…