• 28/02/2024

ऑपरेशन लोटस की आहट के बीच CM बदल सकती है कांग्रेस! राहुल गांधी ने खरगे से की बात

ऑपरेशन लोटस की आहट के बीच CM बदल सकती है कांग्रेस! राहुल गांधी ने खरगे से की बात
Spread the love

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद सुक्खू सरकार सियासी संकट में फंसती नजर आ रही है। चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायक लापता हैं। ये विधायक सीएम सुखदेव सिंह सुक्खू से नाराज बताए जा रहे हैं। उत्तर भारत की अपनी एकमात्र सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस राज्य में सीएम बदल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की है। खबरों के मुताबिक अगर कांग्रेस के बागी विधायक वापस नहीं लौटते हैं तो स्पीकर उनकी सदस्यता रद्द कर सकते हैं।

आपको बता दें राज्य सभा चुनाव में हिमाचल की इकलौती सीट पर बीजेपी कैंडिडेट हर्ष महाजन को जीत मिली है। जबकि सूबे में कांग्रेस की सरकार है। 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के 25 और 3 निर्दलीय हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की जीत पक्की है। लेकिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। इससे कांग्रेस प्रत्याशी को 34 वोट मिले, वहीं बीजेपी को भी निर्दलियों और कांग्रेस का मिलाकर 34 वोट मिला। जिसके बाद ड्रॉ के जरिए बीजेपी प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया।

चुनाव के बाद क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायक लापता हैं। वहीं अब राज्य में ऑपरेशन लोटस की चर्चा है। उधर चर्चा यह भी है कि बीजेपी राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…