• 10/10/2022

बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार, कई पूर्व मंत्रियों को बताया नक्सलियों का सहयोगी, कहा – सत्यम का नक्सलियों ने किया था अपहरण

बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार, कई पूर्व मंत्रियों को बताया नक्सलियों का सहयोगी, कहा – सत्यम का नक्सलियों ने किया था अपहरण
Spread the love

रायपुर। तेलंगाना में नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता के पकड़ाए जाने के मामले ने सूबे की सियासत को गरमा दिया है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील पूर्व मंत्री के आरोपों को तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का नक्सलियों से कोई संबंध नहीं है बल्कि भाजपा नेताओं के नक्सली नेताओं के संबंध रहे हैं। एक प्रेसवार्ता में शुक्ला ने दावा किया है कि तेलंगाना में नक्सलियों के साथ पकड़ाए बीजापुर के कांग्रेस नेता केजी सत्यम का अपहरण हुआ है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केजी सत्यम वर्तमान में किसी पद पर नहीं हैं। केजी सत्यम जिस गांव में रहता है उस गांव में सिर्फ उसी के पास बोलेरो गाड़ी है। अकेले उसके पास गाड़ी थी। नक्सलियों को किसी बीमार को लेकर आंध्र प्रदेश जाना था इस वजह से नक्सलियों ने बंदूक की नोंक पर उसका अपहरण किया था। केजी सत्यम के परिजनों ने थाने में उसके अपहरण की सूचना दी थी।

शुक्ला ने कहा भाजपा नेता विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी जैसे कई भाजपाई नेताओं के नक्सलियों के सहयोगियों के रुप में नाम सामने आया था। भाजपा के पूर्व मंत्री राम विचार का नाम नक्सलियों को चंदा देने में आया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इसका जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने झीरम में अपनी एक पीढ़ी को खोया है। हमारी सरकार बनने के बाद एसआईटी का गठन किया था लेकिन एनआईए ने आज तक फाइल एसआईटी को नहीं दी। भाजपा झीरम के सच को सामने नहीं आने देना चाहती। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को केन्द्रीय गृहमंत्री से यह मांग करें कि एनआईए झीरम की फाइल एसआईटी को सौंप दे।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया नक्सलियों से सांठ-गांठ का आरोप, गृह मंत्रालय से की जांच की मांग, कहा- क्या नक्सलियों से संबंध की वजह से झीरमकांड को दबा रही कांग्रेस?

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का पदाधिकारी महिला माओवादियों के साथ गिरफ्तार, ले जा रहा था नक्सलियों का इलाज कराने

 

Related post

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला…

Spread the loveबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह के बाद टूटी बैरिकेडिंग, मची चीख-पुकार बिहार के लखीसराय…
CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश,…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार पानी गिरने से…
CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…