• 13/03/2024

कमलनाथ के गढ़ में फिर ‘सेंध’… कांग्रेस को लगा जोर का झटका

कमलनाथ के गढ़ में फिर ‘सेंध’… कांग्रेस को लगा जोर का झटका
Spread the love

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बड़ी दरार पड़ गई है. कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव चौधरी गंभीर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए. उनके साथ-साथ 40 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का हाथ थाम लिया. उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

चौधरी के साथ-साथ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, हर्रई जनपद अध्यक्ष कंचना उइके, चौरई नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अर्जुन रघुवंशी, हर्रई जनपद पंचायत सदस्य रीति उइके, तामिया जनपद अध्यक्ष तुलसी परतेती भी बीजेपी में शामिल हो गईं.

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से भोपाल में मुलाकात की. इसे लेकर गोविंद सिंह ने मीडिया से कहा कि मैं यहां किसी भी चुनावी चर्चा के लिए नहीं आया था. जीतू पटवारी हमारे पार्टी अध्यक्ष हैं. मैं पहले भी मिलने आता था, आज भी मिलने आया हूं. इस दौरान सिंह ने पार्टी से किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार किया. चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार कर रहे हैं.

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…