• 13/03/2024

धड़ाम से गिरा शेयर मार्केट, 13 लाख करोड़ रुपए डूबे…घाटे में अदाणी की कंपनी

धड़ाम से गिरा शेयर मार्केट, 13 लाख करोड़ रुपए डूबे…घाटे में अदाणी की कंपनी
Spread the love

मुंबई: शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट आई है. खुलते ही शेयर बाजार तेजी से ढहने लगा. सेंसेक्स में 1000 अंकों की गिरावट आई है, तो वहीं निफ्टी 350 अंक तक टूट गया. BSE लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 12.67 लाख करोड़ रुपये घटकर 372 लाख करोड़ रुपये हो गया.

इसका मतलब है कि कुछ ही घंटे के दौरान निवेशकों ने करीब 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेला. अडाणी स्टॉक्स के टूटने की वजह से अडाणी ग्रुप का मार्केट कैप 90,000 करोड़ रुपये तक घट गया और गौतम अडाणी 100 अरब डॉलर वाले क्लब से बाहर हो गए.

सेबी चीफ ने निवेशकों को इससे सतर्क रहने को कहा है. सेबी के इस बयान के बाद बाजार का सेंटीमेंट बदला, जिसका असर ये हुआ कि आज बाजार में भारी ब्रिकी हुई. स्‍मॉल कैप और मिडकैप इंडेक्‍स के साथ बाकी के इंडेक्‍स में भी भारी गिरावट आई है.

Related post

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी, रेंजर समेत 4 गार्ड हुए घायल, पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी,…

Spread the loveउत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद…
25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह ने दी जानकारी

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार…

Spread the loveदेश में अब 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके…
नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो…

Spread the loveनेपाल में भूस्खलन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी…