• 19/09/2024

कांग्रेसी मेयर का भतीजा शोएब ढेबर गिरफ्तार, ये है मामला

कांग्रेसी मेयर का भतीजा शोएब ढेबर गिरफ्तार, ये है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जूक क्लब-बार के बाहर हुई मारपीट के मामले में पुलिस शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। शोएब ढेबर छत्तीसगढ़ में हुए 6 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मास्टर माइंड अनवर ढेबर का बेटा और रायपुर नगर निगम के कांग्रेसी मेयर ऐजाज ढेबर का भतीजा है।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शोएब ढेबर अपने साथियों के साथ जूक क्लब गया था। कार पार्किंग में मोबिन नाम के एक युवक से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान शोएब ढेबर ने मोबिन के साथ जमकर मारपीट की। मोबिन ने तेलीबांधा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

आपको बता दें शोएब ढेबर के खिलाफ इस तरह गुंडागर्दी और मारपीट के कई मामले राजधानी के थानों में दर्ज हैं। कई मामलों में वह फरार है। शोएब पर पुलिस कर्मियों पर रौब दिखाने और उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप है। लेकिन चाचा महापौर और बाप पूर्व सीएम का करीबी होने की वजह से पुलिस ने उसके खिलाफ कभी भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…