• 19/09/2024

तिरूपति के लड्डू में जानवर की चर्बी, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू का सनसनीखेज दावा

तिरूपति के लड्डू में जानवर की चर्बी, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू का सनसनीखेज दावा
Spread the love

हिंदूओं की आस्था का बड़ा केंद्र और विश्व प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में लड्डू बनाने के लिए देशी घी की बजाय जानवर की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था। ये सनसनीखेज आरोप आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि YSRCP की सरकार ने तिरूपति मंदिर के लड्डू बनाने के लिए जानवर की चर्बी का उपयोग किया जाता था। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी ने इन आरोपों का खंडन किया है और इसे दुर्भावनापूर्ण बताया है।

चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में कहा कि जगन मोहन रेड्डी की YSRCP की सरकार में तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में घटिया सामग्री से लड्डू बनाया जाता था, यहां तक कि घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।

सीएम नायडू ने कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने तिरुमाला की पवित्रता को धूमिल किया है। उन्होंने ‘अन्नदानम’ (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया। यहां तक कि घी के बजाय जानवरों की चर्बी का उपयोग करके पवित्र तिरुमाला लड्डू को भी दूषित कर दिया। हालांकि अब हम शुद्ध घी का उपयोग कर रहे हैं। हम टीटीडी की पवित्रता की रक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं।’

YSRCP ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी के नेता सुब्बा रेड्डी ने चंद्र बाबू नाडू के आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। चंद्र बाबू नायडू ने अपने बयान से पवित्र तिरुमाला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। तिरुमाला प्रसादम के बारे में उनकी टिप्पणियां बेहद दुर्भावनापूर्ण हैं।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…