• 23/06/2024

एक बार फिर नक्सलियों की काली करतूत आई सामने, IED से ट्रक को उड़ाया, कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद

एक बार फिर नक्सलियों की काली करतूत आई सामने, IED से ट्रक को उड़ाया, कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद
Spread the love

जगरगुंडा थाना इलाके में सिलगेर कैंप के पास कोबरा बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए।जवानों को निशाना बनाने के लिए माओादियों ने सड़क पर आईईडी लगा रखी थी। जवान जैसे ही IED की रेंज में पहुंचे उसमें धमाका हो गया। नक्सलियों के किए इस धमाके में कोबरा बटालियन के दो जवान आए।

घटना के वक्त गाड़ी में सवार बाकी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं।शहीद हुए दोनों जवानों की डेड बॉडी को लेकर फोर्स जिला मुख्यालय पहुंची है। घटना की पुष्टि खुद सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है। घटना के बाद से इलाके में सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान से लगातार नक्सली दबाव में हैं।

सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना इलाके में आज दोपहर को सिलगेर कैंप टेकलगुड़म कैंप के बीच तिम्मापुर में नक्सलियों ने घात लगाकर IED ब्लास्ट किया। धमाके में सुरक्षा कार्य में लगे दो जवान शहीद हो गए हैं।शहीद दोनों जवान कोबरा बटालियन के थे। शहीद जवान में वाहन चालक विष्णु और आरक्षक शैलेंद्र शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फोर्स को मौके पर भेज दिया गया है।शहीद जवानों के शवों को जिला मुख्यालय लाया गया है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…