• 17/10/2022

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 137 साल के इतिहास में छठी बार होगी वोटिंग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 137 साल के इतिहास में छठी बार होगी वोटिंग
Spread the love

कांग्रेस पार्टी अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए आज मतदान करेगी. पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं. 19 अक्टूबर को दिल्ली में वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा होगी.

प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) के 9हजार से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में और देशभर में 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान होगा.

कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से पहली बार  कोई अध्यक्ष बनेगा. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा AICC मुख्यालय में मतदान कर सकती हैं. जबकि राहुल गांधी कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर मतदान में भाग लेंगे. उनके साथ PCC के करीब 40 प्रतिनिधि भी मतदान करेंगे, जो यात्रा में शामिल हैं.

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…