• 15/12/2022

संघ पदाधिकारी और साव सहित बीजेपी सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- एजेंडा क्या था

संघ पदाधिकारी और साव सहित बीजेपी सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- एजेंडा क्या था
Spread the love

रायपुर। संघ पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ भाजपा सांसदों कि दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में हुई बैठक पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और भाजपा के सांसदों को बताना चाहिए आखिर दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में गुप्त बैठक करने का एजेंडा क्या था? जनता से वो क्या छिपाना चाहते है? कुछ दिन पहले धमतरी में भी आरएसएस और भाजपा के नेताओं ने गुप्त बैठक किया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस जो खुद को गैर राजनीतिक संगठन बताती है और भाजपा के पीछे खडे होकर राजनीति करती है। आरएसएस का चरित्र अब जनता के बीच बेपर्दा हो गया है जनता मान चुकी है आरएसएस लोकतंत्र में चुनाव के जरिए अपनी बात को रखने से डरती है इसलिए भाजपा की आड़ में राजनीति करती है और आम लोगों को भरमा कर भाजपा के लिए वोट बटोरती हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के सांसद दिल्ली में कभी छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज उठाने के लिए बैठक नहीं करते, छत्तीसगढ़ में बंद हुई ट्रेन को शुरू कराने बैठक नहीं करते, छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे भेदभाव का विरोध करने बैठक नहीं करते हैं, छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि केंद्र के द्वारा नहीं देने में पर विरोध करने बैठक नहीं करते हैं, ओल्ड पेंशन स्कीम की राशि जो केंद्र सरकार के पास जमा है उसे वापस कराने बैठक नहीं करते हैं, लेकिन भाजपा के अध्यक्ष और सांसदों को इतनी फुर्सत है कि वो आरएसएस के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक रूप से गुमराह करने अफवाह फैलाने और षड्यंत्र रचने की रणनीति बनाते हैं।

Related post

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…
जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित…

Spread the loveजैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Spread the loveरायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…