• 16/12/2022

भगवान विष्णु से इस ‘मीरा’ ने रचाई शादी, बैंड बाजोंं के साथ पहुंंची बारात, लिए 7 फेरे और चंदन से भरी मांग

भगवान विष्णु से इस ‘मीरा’ ने रचाई शादी, बैंड बाजोंं के साथ पहुंंची बारात, लिए 7 फेरे और चंदन से भरी मांग
Spread the love

जब भी प्रेम की बात होती है तो मीरा का नाम आ ही जाता है। कृष्ण भक्ति में दीवानी हुई मीरा ने ठाकुर जी को ही अपना सबकुछ मन लिया था। पति मानकर मन ही मन उन्हें अपना  सारा जीवन न्यौछावर कर दिया था। मीरा की यह भक्ति और प्रेम कहानी इतिहास में अमर हो गई है। ठीक इसी तरह एक युवती ने भगवान विष्णु से शादी रचा ली है। आम शादी की तरह सारी रस्में निभाई गई, मंत्रोच्चार के  साथ ही 7 फेरे भी लिए।

मीरा की तरह ही यह असल कहानी भी राजस्थान की ही सर-जमीं से है। जयपुर के गोविंदगढ़ के ग्राम नरसिंहपुरा में रहने वाली पूजा सिंह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए भी किया  है। 8 दिसंबर को  उनकी शादी भगवान विष्णु की मूर्ति से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई। शादी की तमाम रस्में हल्दी से लेकर मेहंदी तक निभाई गई। घर में गीत संगीत गाए गए। पूजो को दुल्हन की  तरह सजाया-संवारा गया।

जिसके बाद 311 बारातियों के साथ भगवान विष्णु की बारात पहुंची। विवाह मंडप पर पंडित ने शादी की  रस्में शुरु की। जब दुल्हन की  मांग भरने की बारी आई तो दूल्हे की  जगह पूजा ने ही अपनी मांग भरी लेकिन सिंदूर की जगह चंदन से। फिर विदाई की बेला आई। इस अनोखी शादी के हजारों लोग गवाह बने।

पूजा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसने मन ही मन भगवान विष्णु को अपना पति मान लिया था और उनसे ही शादी करने की ठान ली। अपने परिवार को जब इसकी जानकारी दी तो शुरु में सबने विरोध किया। मां उनके इस फैसले पर तैयार हो गईं लेकिन पिता प्रेम सिंह इसके लिए तैयार नहीं थे। वे शादी में शामिल भी नहीं हुए। मां रतन कंवर ने ही पूरे रिवाज संपन्न किए और कन्या दान किया।

पूजा का कहना है कि वे अब ठाकुर जी के ही नाम का श्रंगार करेंगी। अपनी आखरी सांस तक उनकी भक्ति में लीन रहेंगी। शादी के बाद भगवान विष्णु को वापस मंदिर में विराजमान कर दिया गया है। राजस्थान की इस दूसरी मीरा के चर्चे अब प्रदेश से निकलकर पूरे देश में शुरु हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर: नेता मंत्रियों पर CG में सामाजिक पाबंदी, सतनामी समाज ने संसदीय सचिव को पहले बनाया चीफ गेस्ट फिर कहा मत आना, ये है मामला 

Related post

अब मां काली और भगवान शंकर की अश्लील तस्वीरें, इस मैग्जीन के खिलाफ शिकायत

अब मां काली और भगवान शंकर की अश्लील तस्वीरें,…

Spread the loveनई दिल्ली। काली मूवी पर शुरू हुआ विवाद अभी ठीक से थमा भी नहीं था कि एक अंग्रेजी पत्रिका…