• 03/04/2024

Breaking: कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, इस सीट पर अब इन्हें दी टिकट

Breaking: कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, इस सीट पर अब इन्हें दी टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को एक और सूची जारी की। इस सूची में सीतापुर प्रत्याशी को बदल दिया गया है। वहीं मथुरा से भी उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया गया है। पार्टी ने सीतापुर से नकुल दुबे का टिकट काटकर राकेश राठौर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मधुरा से मुकेश धनगर को पार्टी ने टिकट दी है।

बता दें यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। सपा ने प्रदेश में कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। अब केवल अमेठी, रायबरेली और प्रयागराज लोकसभा सीट बची है, जहां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान बाकी है।

अब तक घोषित कांग्रेस प्रत्याशी

  1. सहारनपुर इमरान मसूद
  2. अमरोह दानिश अली
  3. गाजियाबाद डॉली शर्मा
  4. बुलंदशहर शिवराम वाल्मीकि
  5. फतेहपुर सीकरी रामनाथ सिकरवार
  6. सीतापुर नकुल दुबे की जगह अब राकेश राठौर
  7. मथुरा मुकेश धनगर
  8. कानपुर आलोक मिश्रा
  9. झांसी प्रदीप जैन आदित्य
  10. बाराबंकी तनुज पुनिया
  11. महाराजगंज वीरेंद्र चौधरी
  12. देवरिया अखिलेश प्रताप सिंह
  13. बांसगांव से सदन प्रसाद
  14. वाराणसी से अजय राय