• 17/06/2024

आखिर पोप को GOD से मिलने का मौका मिल गया, PM मोदी की पोप फ्रांसिस से मुलाकात पर कांग्रेस का तंज, बाद में मांगी माफी

आखिर पोप को GOD से मिलने का मौका मिल गया, PM मोदी की पोप फ्रांसिस से मुलाकात पर कांग्रेस का तंज, बाद में मांगी माफी
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में आयोजित G-7 के सम्मेलन में शिरकत किया था। इस दौरान उन्होंने ईसाईयों के धर्म गुरू पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात किए थे। शुक्रवार को हुई उनकी इस मुलाकात पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, “आखिरकार पोप को भगवान से मिलने का मौका मिला।” हालांकि बाद में विवाद बढ़ने के बाद पार्टी को न सिर्फ ट्वीट हटाना पड़ा बल्कि इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी।

ईसाई समुदाय का अपमान

केरल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने केरल कांग्रेस पर पीएम मोदी की तुलना भगवान यीशु से करने का आरोप लगाते हुए इसे अपमानजनक बताया। उन्होंने एक्स पर कहा, “कांग्रेस का यह ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी की तुलना भगवान यीशु से करता है। यह बिल्कुल अनुचित है और ईसाई समुदाय का अपमान है, जो यीशु का सम्मान करते हैं। यह शर्मनाक है कि कांग्रेस इस स्तर पर उतर आई है।”

सुरेंद्रन ने आगे कहा, “केरल कांग्रेस का एक्स सोशल मीडिया हैंडल कट्टरपंथियों या अर्बन नक्सल द्वारा चलाया जा रहा है। इस पोस्ट से लगातार नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक कंटेंट पोस्ट किए जा रहे हैं। अब ये लोग पोप फ्रांसिस और ईसाई समुदाय तक का मजाक बनाने की हद तक गिर गए हैं। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की जानकारी के बिना ऐसा नहीं होगा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इसकी जानकारी है। केरल ने ईसाइयों का इस तरह मजाक उड़ाने वाला ऐसा ट्वीट पहले कभी भी नहीं देखा।”

विवाद बढ़ता देख केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी सभी धर्मों और आस्थाओं को साथ में लेकर चलती है। कांग्रेस के मन में पोप का अपमान करने का दूर-दूर तक ख्याल नहीं है। उनका दुनिया सम्मान करती है। पार्टी नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करने में किसी भी तरह से परहेज नहीं करती है। वह खुद को भगवान बताकर देश के लोगों की आस्था का अपमान करते हैं। भारतीय जनता पार्टी और मोदी को सबसे पहले मणिपुर के ईसाई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, “हम सब राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं। आइए एक दूसरे से नफरत न करें। सुप्रीम पोंटिफ (पोप) का अपमान करना गलत है।”

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…