• 17/06/2024

Breaking: राहुल गांधी देंगे इस्तीफा और प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, खड़गे ने किया ऐलान

Breaking: राहुल गांधी देंगे इस्तीफा और प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, खड़गे ने किया ऐलान
Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव जीतने के बाद अब वायनाड या रायबरेली कौन सी सीट छोड़ेंगे। इसे लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है। राहुल गांधी वायनाड सीट से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी राजनीति में एंट्री हो रही है। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड सीट से चुनाव लडे़ंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लेकर सोमवार को ऐलान किया है।

इस्तीफा नहीं देने से दोनों सीटें हो जाती रिक्त

राहुल गांधी रायबरेली सीट से 3 लाख 90 हजार और वायनाड 3 लाख 64 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। नियम के अनुसार चुनाव परिणाम आने के 14 दिनों के भीतर दो में से एक सीट छोड़ने का नियम है। ऐसे में राहुल गांधी को दोनों में से एक सीट छोड़ना पड़ेगा। नियम के अनुसार अगर 14 दिन के भीतर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो दोनों सीटें रिक्त मानी जाएंगी। और कल 14 दिन पूरे हो रहे हैं।

Related post

CG : नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों के निर्माण पर उठे सवाल

CG : नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों…

Spread the love रायपुर । छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था…
Electricity New Rates: अगस्त से बदलेगा बिजली बिल का हिसाब, देखें नई प्रति यूनिट दरें और पूरा टैरिफ

Electricity New Rates: अगस्त से बदलेगा बिजली बिल का…

Spread the love रायपुर: जून माह में देरी से हुई बिजली मीटर रीडिंग के कारण बढ़े बिल से परेशान उपभोक्ताओं को अब…
1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी…