• 17/06/2024

बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, रमन सिंह को इस्तीफा सौंपकर बोले-भारी मन से ऐसा कर रहा

बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, रमन सिंह को इस्तीफा सौंपकर बोले-भारी मन से ऐसा कर रहा
Spread the love

छत्तीसगढ़ बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को सौपा। बृजमोहन अग्रवाल सोमवार शाम मौलश्री बिहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के निवास पहुंचे। वहां उन्होंने रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा।

दरअसल, बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ा था। इस जीत के बाद अब उन्होंने विधायकी से इस्तीफा सौंप दिया है।  इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी सहित कई नेता मौजूद रहे।

बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि वो बहुत दुखी मन से ऐसा कर रहे हैं। क्योंकि रायपुर की जनता ने उन्हें चुना है। इसलिए केंद्र में रहकर जनता के मुद्दे उठाएंगे।

Related post

भूपेश बघेल का RSS-BJP पर तंज, कहा- इन लोगों के चरित्र में क्या है? पूर्व मंत्री बोले- आजकल CM भी उसी रास्ते पर…

भूपेश बघेल का RSS-BJP पर तंज, कहा- इन लोगों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और संघ (RSS) पर तंज कसा…
छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मंत्री गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं को भी ले गई पुलिस

छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मंत्री गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं को भी…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। राजधानी रायपुर में आज दिन भर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। दरअसल आज भारतीय जनता पार्टी…
टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन रहा गर्म, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन रहा गर्म, कार्यवाही…

Spread the loveरायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का पहला ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। सदन…