• 19/05/2024

राहुल और अखिलेश की सभा में हंगामा, नेताओं को देखने भीड़ हुई बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ मंच के करीब पहुंचे

राहुल और अखिलेश की सभा में हंगामा, नेताओं को देखने भीड़ हुई बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ मंच के करीब पहुंचे
Spread the love

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में I.N.D.I.A गठबंधन की जनसभा में पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने मंच के आसपास लगाई गई बैरिकेडिंग तक तोड़ दी और मंच के करीब पहुंच गए। यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी जनसभा आयोजित थी।

जानकारी के मुताबिक पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सभा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इस कदर बेकाबू हुई कि यहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। मंच के करीब लगाई गई बैरिकेडिंग तक तोड़ दी गई। भगदड़ की स्थिति को देखते हुए दोनों नेता वहां से चले गए।

इससे पहले अखिलेश यादव ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग अपनी बात आप लोगों के बीच में रखने आए हैं। मैं जानता हूं कि आपका उत्साह बढ़ा हुआ है। ये जोश हमें वोट डालने की तारीख तक बनाए रखना है। इससे पहले हम फूलपुर में थे, जैसा जोश और उत्साह यहां देखने को मिल रहा है, वैसा ही जोश फूलपुर में था। इस इलाके में ये पहली बार नहीं है, मैं जब पिछले चुनाव में आया था तो आपसे अपनी बात भी नहीं रख पाया था, इसके बाद भी आपने समाजवादी पार्टी को वोट दिए थे।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…